फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight houses and 20 bighas land in Ghaghra

आठ घर और 20 बीघा जमीन घाघरा में बही

Mon, 10 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eight houses and 20 bighas land in Ghaghra
सगड़ी के मुरारी और त्रिलोकी के पुरवा में घाघरा की कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है। लेकिन नदी का जलस्तर अभी भी खतरा बिंदू से ऊपर बना हुआ है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी में कटान शुरू हो गई है। विगत 24 घंटे में नदी की कटान से आठ घर और 20 बीघा जमीन इसकी धारा में विलीन हो गए।
विज्ञापन

सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित होने वाले घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव जारी है। 24 घंटे में बदरहुंआ गेज पर आठ सेमी तो वही डिघिया गेज पर 13 सेमी घटाव दर्ज किया गया। घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव के बाद देवारा वासियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं । घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव के पास कटान कर रही है । त्रिलोकी का पूरा, साधु का पूरा ,महाराज जी का पूरा, मुराली का पुरा आदि गांव में घाघरा नदी लोगों के घरों को काट रही है।
विज्ञापन

मुराली का पूरा के रामचंद्र भुल्लु, जगधर जय हिंद ,जय सिंह ,रामवृक्ष, राम कवल ,प्रकाश ,पति राज,रामपुर,जयराम, आदि लोगों के घर कट कर घाघरा नदी में बह गए गए हैं। बिजयी,जैसा,रामसरूप,पिटू,रामनाथ,राजमणि, बिरसा गोला गोरखपुर शरण लिए हैं। जयप्रकाश, तीर्थराज,परसन पूजन,राधे,अराजी देवारा नैनीजोर में शरण लिए हैं। घाघरा नदी के घटने के बाद पानी के जगह-जगह पानी जमा होने से सड़न हो रही है जिससे संक्रामक बीमारियां जैसे दाद, खाज, खुजली, बुखार आदि से लोग ग्रसित हो रहे हैं। अभी तक कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ चौकी सहदेवगंज, कुड़ही में वहां के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय के द्वारा किया गया। बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए व लोगों की सहायता के लिए बंधे पर सक्रीय बाढ़ चौकियों सहदेव गंज, औघगढ़ गंज,हाजीपुर जमुआ री, हैदराबाद ,हाजीपुर,दाम महुला, हैं। लेकिन दो बजे के बाद बाढ़ चौकियों से कर्मचारी नदारद हो जा रहे हैं। रविवार की शाम घाघरा नदी का जलस्तर 71.84 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को आठ सेमी घटकर 71.76 मीटर हो गया। वहीं डिघिया में रविवार को नदी का जलस्तर 70.58 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को 13 सेमी घटकर 71.45 मीटर पर आ गया। बदरहुंआ में खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया में 70.40 मीटर है।

सगड़ी के मुरारी और त्रिलोकी के पुरवा घाघरा की कटान से पलायन करते लोग।

सगड़ी के मुरारी और त्रिलोकी के पुरवा घाघरा की कटान से पलायन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed