फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eid prayers offered

ईद की नमाज अदा की

Wed, 04 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers offered
आजमगढ़। जिले में मंगलवार को अकीदत के साथ ईद का पर्व मनाया गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दिया। नमाज के दौरान ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद लोगों ने सेवई का लुफ्त उठाया। शहर से लेकर गांव तक ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

जिले में 271 स्थानों पर सकुशल ईद की नमाज अदा की गई। शहर के बदरका स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश व प्रदेश में अमन चैन व भाई चारे की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने खुतबा सुना। खुतबा खत्म होने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। इसके बाद सेंवई खाने, खिलाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बच्चे ईदगाह के बाहर सजी खिलौने की दुकानों से खिलौने खरीदते नजर आए। राजनैतिक दलों के नेताओं ने जहां मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं जिले के आला अधिकारियों ने भी सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद मनाने की अपील किया।
विज्ञापन

सुबह से ही बच्चे बूढ़े और नौजवान सभी ईद की नमाज पढ़ने की तैयारी में लगे रहे। नए कपड़े पहनने के बाद उस पर इत्र लगाया। बदरका ईदगाह में जगह पाने के लिए निर्धारित समय से पहले ही ईदगाह मे पहुंच गए थे। ईदगाह के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शासन, प्रशासन के निर्देश के अनुपालन में किसी ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी। सभी लोगों ने एक साथ ईदगाह में सुबह सात बजे बड़े ही एहतराम के साथ नमाज अदा किया। नमाज के बाद देश में अमन चैन कायम रहने की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दलालघाट की मस्ज्दि में सुबह 6.45 पर नमाज अदा की गई। मदरसा जामयतुर्रशाद की मस्जिद में 6.30 बजे, सीताराम स्थित इमामबाड़ा में सुबह 9 बजे, कर्बला के मैदान स्थित शिया मस्ज्दि में में सुबह 8.30 बजे नमाज पढ़ाई गई। मुस्लिम रिलिफ कमेटी के अनीस अहमद, उबैदुल्ला आदि द्वारा मंडल कारागार में निरूद्घ मुस्लिम कैदियों को ईद की नमाज पढ़ाई गई और उनको सेवईयां खिलाया गया। नमाज के बाद मुस्लिम कैदियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया।
रानी की सराय संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और अपने मित्रों, रिश्तेदारों के घर जाकर सेवई का लुत्फ उठाया। बच्चों में ईद को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के फरिहा, रोवा स्थित जामा मस्जिद, चकिया हुसेनाबाद की ईदगाह लोगों ने अकीदत के नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के तहत पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
अतरौलिया संवाददाता के अनुसार भाईचारा एकता व समृद्धि का पर्व ईद उल फितर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद का चांद देखकर बड़े ही अकीदत के साथ त्योहार मनाया। नगर के कई जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।अतरौलिया स्थित जामा मस्जिद पर क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ पंचायत के लोगों ने हजारों की संख्या में नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल बारी नईमी की इमामत में नमाज अदा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाषचंद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री बलराम यादव, विधायक डॉक्टर संग्राम यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने मुबारकबाद दिया और साथ सेवई का लुफ्त उठाया।
तरवां प्रतिनिधि के अनुसार मेंहनगर तहसील क्षेत्र के नूरानी जामा मस्जिद बोंगरिया में ईद के पर्व पर मंगलवार की सुबह 7:15 पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। जिसमें सराय त्रिलोचन, रस्तीपुर, बीरपुर, शिवरामपुर, रायपुर पट्टी, फरीदपुर, बांसगांव आदि गांव के लोग उपस्थित रहे। मौलवी मोहम्मद राशिद अंसारी ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। इस मौके पर तरवां थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे, चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नारायण, दीवान विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, रामविलास मौर्य आदि उपस्थित थे।
0000
ईदगाह के बाहर सजी थी खिलौनों की दुकानें
आजमगढ़। बदरका ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए बड़ों के साथ बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चों की अच्छी संख्या को देखते हुए ईदगाह के बाहर खिलौनों की बिक्री करने वाले अपनी दुकानें सजाकर बैठे थे। नमाज के बाद बाहर निकलते ही बच्चों ने बड़ों से खिलौने खरीदने की जिद की और खिलौने खरीदकर ही मानें।
000
भिक्षा मांगने वालों की लगी रही कतार
आजमगढ़। ईद की नमाज के बाद दान करने का नियम है जिसे देखते हुए ईदगाह के मुख्य गेट के दोनों तरफ भीख मांगने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। नमाज अदा करने के बाद बाहर निकलने वाले लोग इनकी झोली में कुछ न कुछ डालते हुए आगे बढ़ रहे थे।

000
नेताओं का भी रहा जमावड़ा
आजमगढ़। बदरका ईदगाह के बाद लोगों को ईद की बधाई देने के लिए जन प्रतिनिधियों व नगर पालिका के संभावित प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। हर आने जाने वाले को हाथ मिलाकर गले लगाकर वह ईद की बधाई देते नजर आए। इनमें सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद विधायक आलमब्रदी, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल दीनू, प्रणीत श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed