Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eid 2025 celebrated in Azamgarh namaz offered amid tight security

Eid 2025: आजमगढ़ में ईद की धूम, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज; गले मिलकर एक- दूसरे को दी बधाई

Mon, 31 Mar 2025 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 31 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

Eid 2025 : आजमगढ़ में ईद का त्योहार खुशी से मनाया जा रहा है। मुस्लिम बंधुओं ने सोमवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक- दूसरे को बधाई दी। 

विज्ञापन
Eid 2025 celebrated in Azamgarh namaz offered amid tight security
अदा की गई ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में  सोमवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार बड़ी धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। ईद की नमाज बदरका ईदगाह के साथ ही सरायमीर ईदगाह, शेरवां ईदगाह, कौरा गहनी ईदगाह सहित नोनारी, छित्तेपुर, बखरा, राजापुर सिकरौर, नंदाव, लाहीडीह, खंडवारी, छाऊ और कमरावां जैसे गांवों की ईदगाहों में श्रद्धा के साथ अदा की गई। 

विज्ञापन


नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह-सवेरे ही मुस्लिम समुदाय के लोग नहा-धोकर, सफेद कपड़े पहनकर और खुशबू लगाकर अपने घरों से ईदगाह की ओर निकल पड़े। 
विज्ञापन




बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने अल्लाह की बड़ाई बयां करते हुए नमाज अदा की। जनपद में कुल 1418 स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक ईदगाह के पास पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया था। उनकी देखरेख में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका और नगर पंचायतों ने साफ-सफाई की व्यवस्था कर सड़कों के किनारे चूने का छिड़काव किया गया था। इस दौरान बदरका पुलिस चौकी पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा और सीओ सिटी गौरव शर्मा ने खुद मौजूद रहकर लोगों को ईद की बधाई दी। ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के पास खिलौनों आदि की दुकानें सजी हुई थी। जहां से नमाज में शामिल होने आए बच्चों ने खिलौनो की खरीदारी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed