फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Effigy of Congress President burnt for comment on former Prime Minister

Azamgarh News: पूर्व प्रधानमंत्री पर टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला

Wed, 05 Feb 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Congress President burnt for comment on former Prime Minister
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा के कार्य समिति सदस्य बलराज सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के ऊपर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने संसद में जो आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। उसे लेकर आजमगढ़ के युवाओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसे लेकर आज कलेक्ट्रेट चौराहे पर मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में पुतला फूंका गया। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने देश के लिए काफी कुछ किया है। उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं के नेता नीरज शेखर सिंह के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र सिंह मुन्ना, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ,शशांक सिंह, समर सिंह, नीरज सिंह, अनंत यादव, हरिवंश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed