फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Education head of Holi climb, plenty flew color

होली की मस्ती सिर चढ़ कर बोली, खूब उड़े रंग

Thu, 24 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Education head of Holi climb, plenty flew color
पुरानी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को ढोलक की थाप पर होली खेलते हुए थिरकती युवाओं की टोली। 
जनपद में दो दिन होली का हुड़दंग रहा। होली की मस्ती लोगों के सिर चढ़ कर बोली। बच्चों और युवाओं की टोली दिनभर होली का हुड़दंग करती रही। जमकर रंग और अबीर गुलाल उड़े। पाबंदी के बाद भी युवा अपने को डीजे की धुन पर थिरकने से नहीं रोक सके। 
विज्ञापन


 होली की तिथि में गलतफहमी के कारण जनपद में दो दिन होली मनाई गई। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र के कुछ इलाकों में तो गुरुवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रंग में सराबोर रहे। बुधवार की शाम को शहर में होलिका दहन का चंदा मांगने वाले जोगीरा की टोली ढोल-तासे के साथ दरवाजे-दरवाजे पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं भी उनके ऊपर रंग फेंकती रहीं। जोगीरा टोली में शामिल युवा होली गीतों पर भांग और शराब की मस्ती में थिरक रहे थे। शाम से होलिका दहन की तैयारी में जुटे युवाओं ने नगर के पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी कोतवाली, एलवल, रैदोपुर, सिविल लाइंस, कटरा, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी,
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर, गुलामी का पूरा, बिलरिया की चुंगी, सिधारी,बेलइसा, हरवंशपुर आदि मोहल्ले में होलिका जलाई। इस दौरान पुरानी कोतवाली से दुल्हे राजा की बारात निकाली गई। गुरुवार को सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोली जोगीरा सारा रारा के साथ लोगों पर रंगों की बौछार करती रही।

जहां बच्चे मस्ती में एक दूसरे पर पिचकारी से रंग डालते रहे तो वहीं युवा भी किसी से पीछे नहीं रही। युवाओं की टोली पर शहर भर में घूमकर उत्साह से रंगों की मस्ती में डूबी रही। ढोलक लेकर निकली मतवालों की टोली लोगों के दरवाजे पर जाकर फगुआ गा रही थी। 


वहीं शाम को लोगों ने अबीर की होली खेली। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। जबकि घर पहुंचे मेहमानों का गुझिया और पकवानों से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed