फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eco clubs will be set up in government schools, kids will learn lessons on environmental protection

Azamgarh News: सरकारी स्कूलों में बनेंगे इको क्लब, पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ेंगे बच्चे

Mon, 27 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eco clubs will be set up in government schools, kids will learn lessons on environmental protection
आजमगढ़। जिले के 2706 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब का गठन किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को क्लब के संचालन के लिए पांच हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कर उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। इको क्लब का गठन विद्यालय के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में किया जाएगा। क्लब के संचालन के लिए एक शिक्षक को नोडल प्रभारी बनाया जाएगा, जो वर्षभर विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे। विद्यालय परिसर एवं आसपास पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, कचरा पृथक्करण, स्वच्छता अभियान, जैविक खाद तैयार करने तथा ऊर्जा संरक्षण जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों की निगरानी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी की जाएगी।बीएसए राजीव कुमार पाठक ने कहा, समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में इको क्लब का गठन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना और उन्हें व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। बच्चे स्वयं पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझेंगे और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed