फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eat tomatoes and cucumbers, health will be better, available in the market at a cheaper rate than fruits in azamgarh

आजमगढ़: खूब खाएं टमाटर और खीरा, सेहत होगी बेहतर, फलों की अपेक्षा सस्ते दर पर बाजार में उपलब्ध

Thu, 06 May 2021 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Eat tomatoes and cucumbers, health will be better, available in the market at a cheaper rate than fruits in azamgarh
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
आजमगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बिटामिन सी से भरपूर फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में बिटामिन सी के लिए टमाटर का प्रयोग बेहतर विकल्प है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन लाभदायक है। 
विज्ञापन


कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने और सेहत को बेहतर रखने के लिए सुपाच्य और पौष्टिक भोजन आवश्यक है। जहां कोरोना महामारी है वहीं गर्मियों में अन्य बिमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इनसे बचाव के लिए भोजन में सलाद बढ़ाएं। खीरा और टमाटर दोनों ही सलाद में लोगों को भाते हैं। इन दिनों खीरा और टमाटर मात्र 15 से 20 रुपये प्रति किग्रा की दर से बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


भोजन में इनकी मात्रा बढ़ाकर सेहतमंद रहा जा सकता है। क्योंकि एक तरफ जहां फलों के दाम आसमान छू रहे हैं कोई भी फल बाजार में 200 रुपये किग्रा से कम में नहीं बिक रहा है। चिकित्सक भी गर्मियों में सलाद खाले की सलाह देते हैं। ताकि सेहत अच्छी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

Eat tomatoes and cucumbers, health will be better, available in the market at a cheaper rate than fruits in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर हैं पोटैशियम और विटामिन सी से भरपूर 
 टमाटर में पोटैसशियम, कैल्सियम, फास्फोरस, विटामिन सी, गंधक, सिट्रिक एसिड सहित अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। यह वजन को कम करने और कोलेस्ट्राल को कम करने में भी सहायक होता है। इसमें विटामिन सी होने के कारण यह इम्युनिटी बढ़ाने का काम भी करता है।- डा. सुभाष सिंह।


पानी की कमी को दूर करता है खीरा
गर्मियों में खीरे का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है। गर्मी के दिनों में पानी की कमी को पूरा करता है। कब्ज एसिडिटी के साथ सीने में जलन आदि की समस्याओं में भी यह लाभ पहुंचाता है।- डा. एके राय। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed