फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Easy journey to the capital, Garib Rath service started from Azamgarh to Delhi

Azamgarh News: राजधानी का सफर आसान, आजमगढ़ से दिल्ली के लिए शुरू हुई गरीब रथ सेवा

Sun, 03 Nov 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Easy journey to the capital, Garib Rath service started from Azamgarh to Delhi
आजमगढ़। राजधानी दिल्ली जाने की योजना बना रहे यात्रियों की राह रेलवे ने आसान कर दी है। आजमगढ़ से दिल्ली के लिए 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गरीब रथ स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन से न केवल दिल्ली वालों को राहत मिलेगी, बल्कि लखनऊ, बरेली व मुरादाबाद को जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है। भीड़ को कम करने के लिए आजमगढ़ स्टेशन से हर सोमवार को गरीबरथ (04037) व दिल्ली से आजमगढ़ के लिए गरीब रथ (04038) का संचालन शुरु किया है। 18 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। आजमगढ़ से यह सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे रवाना होगी जो शाहगंज में 2.40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वहां से जौनपुर जक्शन से सुल्तानपुर होते हुए रात करीब 8.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वह हरदोई बरेली होते हुए दूसरे दिन पुरानी दिल्ली सुबह 6.10 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार पुरानी दिल्ली से सोमवार की शाम 7.10 बजे रवाना होगी जो मुरादाबाद, बरेली हरदोई होते हुए लखनऊ स्टेशन पर 4.20 बजे पहुंचेगी। वहां से 4.30 बजे रवाना होगी और सुल्तानपुर से जौनपुर सिटी, जौनपुर जक्शन व शाहगंज से होते हुए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिन में 11.39 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed