फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Earth was adorned with the participation of people, 45.5 lakh saplings were planted in the district

जन-जन की भागीदारी से धरती का हुआ श्रंगार, जनपद में रोपे गए 45.5 लाख पौधे

Wed, 06 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Earth was adorned with the participation of people, 45.5 lakh saplings were planted in the district
आजमगढ़। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कंधरापुर में पहुंचे और सरकार-2 के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान के तहत जिले में 45.5 लाख पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ हरिशंकरी का पौधा रोप करके किया। उनके साथ सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, नोडल अधिकारी द्वितीय अनिल कुमार, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी पौधारोपण किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कंधरापुर में आयोजित वन मोहत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया और जिले में हरियाली लाने का संदेश दिया। जनपद में समस्त विभागों, विभिन्न संस्थाओं, आमजन की सक्रिय भागीदारी से धरती का हरित शृंगार हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पौधारोपण का उद्देश्य पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधे लगाना है। पौधारोपण अभियान पांच जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री के पौधारोपण के संकल्प को प्रत्येक दशा में पूरा करना है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया कि ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन’ में बड़ी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिस आंदोलन से जुड़ती हैं, वह शत-प्रतिशत सफल होता है। मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में ही ऋषि-मुनियों ने पेड़ पौधों के महत्व को जान लिया था, इसलिए इसे धर्म से जोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि इसलिए तुलसी और पीपल जैसे पेड़ों की पूजा की जा रही है, पीपल का पेड़ सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला पेड़ माना जाता है।
विज्ञापन

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रकृति के दोहन को रोकिए। उन्होंने कहा कि अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाइए तथा पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण भी कीजिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने दूरदर्शी सोच के कारण ही इसे जन आंदोलन से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना सरकार की कोई भी योजना सफल नहीं होती है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

सभी लें संकल्प, लगाएंगे एक पौधा : निरहुआ
आजमगढ़। कंधरापुर में आयोजित ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022’ कार्यक्रम में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अपने लिए एवं आने वाली पीढ़ी के लिए सभी जनपदवासी ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022’ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग यहां से संकल्प लेकर जाएं कि एक पौधा अवश्य लगाएंगे। कहा कि किसान भाई अपने खेतों की मेड़ पर पौधा लगाकर प्रदेश सरकार के ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022’ में सहयोगी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक
आजमगढ़। नोडल अधिकारी आजमगढ़ अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार-द्वितीय ने कहा कि बेहतर वातावरण, अच्छी जलवायु एवं स्वच्छ ऑक्सीजन के लिए वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि खेत की मेड़ों पर प्रत्येक तीन मीटर की दूरी पर पौधे लगाकर मुख्यमंत्री के इस ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022’ के अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

लक्ष्य को शत प्रतिशत किया जाएगा पूरा: डीएम
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022’ मंगलवार से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2022 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले को दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल किया जाएगा। कहा कि लक्ष्य के अनुरूप आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर 45.5 लाख पौधारोपण कराया जाएगा। 15 अगस्त 2022 तक लगभग 60 लाख पौधारोपण के निर्धारित लक्ष्य को सभी की सहभागिता से हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed