{"_id":"61438b928ebc3e1dd0652f79","slug":"earlier-tears-used-to-burn-wood-now-on-buying-cylinders-kanchal-azamgarh-news-vns612014794","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लकड़ी जलाने निकलते थे आंसू, अब सिलेंडर खरीदने पर: कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले लकड़ी जलाने निकलते थे आंसू, अब सिलेंडर खरीदने पर: कंछल
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई का ग्राफ इतना अधिक बढ़ गया है कि इसने अमीर और गरीब दोनों की ही कमर तोड़ दी है। 2017 में गैस सिलिंडर का मूल्य 500 रुपया था, जो वर्तमान समय में 900 रुपया हो गया। पहले लकड़ी जलाने में आंसू आते थे। अब सिलिंडर खरीदने में आंसू आ रहे हैं।
कंछल ने उक्त बातें बृहस्पतिवार को अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के मूल्य इतने अधिक बढ़ गए हैं कि स्कूटर पर बैठने से पहले अपनी जेब को देखना पड़ता है। इसी प्रकार खाद्य पदार्थों के प्रति दिन बढ़ रहे मूल्य से गरीब काफी परेशान हैं। वर्तमान सरकार नौजवानों को रोजगार देने में पूरी तरह असफल रही है। 2020 से चल रहे कोरोना काल के कारण व्यापारियों को अपनी दुकानें और गोदाम को बंद करने पड़े थे। जिसके कारण उन्हें व्यापार में काफी घाटा उठाना पड़ा। सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई पैकेज नहीं दिया। जीएसटी की 28 प्रतिशत दर खून के आंसू रुला रही है। कहा कि जिले में जितने भी कार्य हुए हैं समाजवादी सरकार के समय में हुए हैं। सपा सरकार ने अपने समय में चुंगी, तहबजारी, इंस्पेक्टरराज, लाइसेंसराज के अत्याचार को खत्म किया था। धारा 3/7 का काला कानून स्थगित कर हजारों मुकदमे वापस लिए। कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली सभी को मुफ्त देगी। दस लाख बेरोजगारों को रोजगार देगी। पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा,महामंत्री सुआल प्रसाद गोंड, प्रदेश मंत्री ख्वाजा शोएब, सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।