फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-library will be built in 720 panchayat buildings

Azamgarh News: 720 पंचायत भवनों में बनेगी ई-लाइब्रेरी

Wed, 14 May 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
E-library will be built in 720 panchayat buildings
आजमगढ़। जिले के 720 से ज्यादा पंचायत भवनों में जल्द ही ई-लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी। लाइब्रेरी शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। पुस्तकालय की स्थापना के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 22 ब्लाॅक हैं। इन ब्लाॅकों में कुल 1811 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाए जा चुके हैं। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों को पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित किए जाने की पहल की है। इसके तहत इनकी स्थापना जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत मेंं की जानी है। हालांकि अभी शासन की ओर से सिर्फ 40 प्रतिशत ग्राम पंचायतों के भवनों में लाइब्रेरी बनाने का निर्देश मिला है। मामले का डीएम ने भी संज्ञान लिया है। खासतौर से ग्रामीण में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से जुड़ा मामला होने के कारण उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया है। पुस्तकालय की स्थापना के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना के लिए आदेश आए हैं। अभी 40 प्रतिशत गांवों में ही लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके बाद बाकी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। सभी पंचायत सचिवों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। ताकि हर गांव में पुस्तकालय की स्थापना की जा सके। इससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed