{"_id":"692f2b8df9d3a599160d139b","slug":"e-challans-of-2345-vehicles-will-be-cancelled-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-141541-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 2345 वाहनों के ई-चालान होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 2345 वाहनों के ई-चालान होंगे निरस्त
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 से 2021 के बीच किए गए ई-चालान को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद जिले में भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। शून्य मूल्य की रसीद जारी होने के बाद यातायात विभाग से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिले के करीब 2345 ई-चालान निरस्त होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। ऐसे में करीब 23 लाख 45 हजार रुपये माफ हो सकेंगे।
एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक, एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच काटे गए ई-चालान समाप्त कर दिए जाएंगे। इन चालानों के निरस्त होने के बाद पोर्टल पर इन्हें डिस्पोज्ड की श्रेणी में दिखाया जाएगा। ई-चालानों के निरस्त होने से वाहन चालकों और स्वामियों को फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जैसी सेवाओं में आने वाली तकनीकी बाधाओं से छुटकारा मिलेगी। अब तक लंबित चालानों की वजह से कई वाहन स्वामी फिटनेस व परमिट नवीनीकरण या ट्रांसफर जैसी सुविधाओं से वंचित हो रहे थे।
शासन का फैसला, जनता को सीधा लाभ
आजमगढ़। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय शासन की ओर से जनता की परेशानी को देखते हुए लिया गया है। लंबे समय से लंबित चालान के कारण पोर्टल पर सेवाओं में दिक्कत आ रही थी। अब इस फैसले से जिले के 2345 वाहन मालिकों को लाभ मिलेगा और उनकी लंबित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
पुराने ई-चालान और सीज वाहनों की सूची तैयार करने का आदेश
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने सभी थानों को बड़ा निर्देश जारी किया है। एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक काटे गए सभी ई-चालानों की वाहन-वार पूरी सूची तत्काल तैयार करने को कहा गया है। साथ ही इसी अवधि में थानों में सीज पड़े वाहनों का भी ब्योरा मांगा गया है। एसपी ग्रामीण ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 01 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच ट्रैफिक पुलिस या अन्य माध्यम से काटे गए हर ई-चालान की विस्तृत सूची थाने से तैयार कर तुरंत भेजी जाए। इसमें वाहन नंबर, मालिक का नाम, चालान की राशि और काटने की तारीख सहित पूरा ब्योरा शामिल करना होगा।
थानों से लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। वर्ष 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक काटे गए चालानों को जल्द ही जीरो किया जाएगा। साथ ही सीज वाहनों को भी वाहन स्वामियों को सौंपा जाएगा। इसकी जानकारी थानों से ली जा रही है।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।