फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   During his address in Azamgarh, CM Yogi said - Today Azamgarh has become fortunate

आजमगढ़ में गरजे सीएम: संबोधन के दौरान बोले- 'ऐसा लगे नारा की दिल्ली तक पहुंचे आवाज'; 2047 की दे डाली ये गारंटी

Thu, 14 Dec 2023 04:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 04:21 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि करीब दस वर्ष के अंदर देश में इतना परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है। भारत संकल्प यात्रा के ऊपर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जिन लोगों को अभी तक नहीं मिल सका है, उन्हें उनका लाभ देने के लिए इस विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन
During his address in Azamgarh, CM Yogi said - Today Azamgarh has become fortunate
आजमगढ़ में गरजे सीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान कहा, कभी आजमगढ़ के नाम से कांपती थी पूरी दुनिया ऐसा लगे नारा की दिल्ली तक आवाज  पहुंचे। उक्त बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान उस समय कही जब उनके द्वारा लगाए गए नारे पर लोगों की धीमी आवाज रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि करीब दस वर्ष के अंदर देश में इतना परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बड़ा है। भारत संकल्प यात्रा के ऊपर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जिन लोगों को अभी तक नहीं मिल सका है, उन्हें उनका लाभ देने के लिए इस विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके लिए 536 वीडियो वाइन चल रही हैं। जो योजनाओं का लाभ पाने से वंचित लोगों का आवेदन कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। किसी ने नहीं सोचा था की चार करोड लोगों के घर बनेंगे। जिसमें 55 लाख घर सिर्फ उत्तर प्रदेश में बने हैं। 50 करोड लोगों का आयुष्मान कार्ड पूरे देश में बनाया गया है। जिसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश में 10 करोड लोगों को इसका लाभ मिला है। अन्य योजना के तहत देश में 80 करोड लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। करोड़ों लोगों को प्रदेश में राशन मिल आजमगढ़ का भाग्योदय हुआ है कि भोजपुरी के एक अच्छे कलाकार को उन्होंने अपना सांसद चुना है तो जनपद में भी विकास दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष तक प्रदेश की जनता को मुफ्त राशन दिया जाएगा। कहा कि आजमगढ़ में कई विकास के कार्य किया जा रहे हैं जिसने कभी सोचा तक नहीं था। आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जिसका जनवरी 2024 में उद्घाटन किया जाएगा। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि आजमगढ़ में संगीत महाविद्यालय बनेगा। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि आजमगढ़ में एयरपोर्ट बनेगा लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने इसे कर दिखाया। सीएम ने कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब जाति है, उसे हर योजना का लाभ मिलना चाहिए। कहा कि आजमगढ़ में अब आतंक नहीं बल्कि सुंदर स्वर लहरिया गूंजेंगी। 2047 में भारत को विकसित देश बनाने की मोदी की गारंटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed