फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Durga idols installed in Rani Ki Sarai, preparations for the fair completed

रानी की सराय में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, मेले की तैयारियां पूरी

Mon, 26 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Durga idols installed in Rani Ki Sarai, preparations for the fair completed
रानी की सराय में स्थापित की गईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं। - फोटो : AZAMGARH
फोरानी की सराय। दशहरा के तीसरे दिन कस्बे में लगने वाले मेले के लिए सभी पूजा कमेटियों ने देवी प्रतिमाएं स्थापित कर दी है। हालांकि मेले को श्रद्धालुओं में संशय बरकरार है। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि बाजार में भीड़ न हो। सभी लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

कस्बे में दशहरे के तीसरे दिन मेला लगता है। कोरोना संक्रमण के कारण नियमों को ध्यान में रख कर मेले का आयोजन किया जाएगा। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोविड नियमों के तहत कोई भवन स्वामी अपने घर के सामने कोई दुकान न लगाने दें। दुकान लगती है तो जिम्मेदार मकान मालिक होगा। वहीं, कस्बे में 13 पूजा कमेटियों ने पूजा पंडाल लगाया है। इसमें आजाद दल, नवयुवक मंगल दल, नवयुवक संघ, आजाद हिन्द कमेटी, सम्राट दल, प्रभात तरुण दल, भारतीय युवक संघ आदि ने पूजा कमेटियां ने मूर्ति स्थापना कर दी है। कस्बा, रुदरी मोड़, सोनवारा मोड़, निजामाबाद मोड़, पटेलनगर, चुहणपुर चेकपोस्ट पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। उधर, टेंगरपुर गांव में भव्य मेला लगा। भक्तों ने बड़ैला के ताल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान रानी की सराय थाने की पुलिस की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रमायण सिंह ने बताया की सभी लोगों को शांतिपूर्वक विर्सजन करने की हिदायत दी गई है। उपद्रव करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed