फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to unknown reasons, the hut caught fire. Households of three Musahar families were burnt to ashes.

Azamgarh News : अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग तीन मुसहर परिवारों की गृहस्थी जलकर हुई राख

Tue, 12 Jul 2022 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Jul 2022 04:06 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर भीटवा मुसहर बस्ती में मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे अज्ञात कारणों से तीन झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में तीनों परिवारों की गृहस्थी  जल कर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Due to unknown reasons, the hut caught fire. Households of three Musahar families were burnt to ashes.
जली झोपड़ी के सामने खड़ा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर भीटवा मुसहर बस्ती में मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे अज्ञात कारणों से तीन झोपड़ी में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में तीनों मुसहर परिवारों की पूरी गृहस्थी ही जल कर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मुसहर बस्ती निवासी संजय, गुड्डू व पुरूषोत्तम झोपड़ी में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह तीनों परिवार के साथ धान की रोपाई करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। घटना के समय घर सिर्फ तीनों परिवारों के बच्चे ही मौजूद थे। बच्चो के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। वहीं धान की रोपाई करने गए संजय, गुड्डू व पुरषोत्तम भी भाग कर मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने की कवायद शुरू हुई।

विज्ञापन

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तीनों परिवारों की पूरी गृहस्थी ही जल कर स्वाहा हो गई। पीड़ित परिवारों के अनुसार अगलगी की इस घटना में अनाज, चारपाई, तीन साइकिल, 6500 नकद, कपड़ा समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। अगलगी की इस घटना में लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान सूबेदार यादव ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही प्रधान ने 50 किग्रा चालव व 50 किग्रा गेहूं पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed