फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to the growing support base of SP, BJP is upset

सपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाई भाजपा मरवा रही छापा: रामअचल

Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Due to the growing support base of SP,  BJP is upset
रानी की सराय। भाजपा ने युवाओं के साथ धोखा किया। किसी को नौकरी नहीं दी। केंद्र और प्रदेश सरकार नौजवानों, किसानों की विरोधी है। सपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाई भाजपा छापा मरवा रही है। उक्त बातें रामअचल राजभर ने सोमवार को दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के दिलौरी गांव स्थित अमर शहीद इंटर कालेज के पास पार्टी के सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

उन्होंने सपा लाओ प्रदेश बचाओ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। विशिष्ट अतिथि जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों से ऊब गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दीदारगंज में भी यह परिवर्तन होगा। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने सपा काल में कराए गए कार्यों को याद दिलाई। आयोजक पूर्व विधायक आदिल शेख ने सभी का आभार प्रकट किया। समारोह को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभाध्यक्ष दीदारगंज राम आश्रय चैहान, शैलेश कुमार यादव, अनिल यादव, अजय शंकर, प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, ओबैदा खान, इंद्रेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed