फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dubious death of student

संदिग्धावस्था में छात्रा की मौत

Tue, 14 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dubious death of student
शहर के जालंधरी मुहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाली छात्रा की मंगलवार की दोपहर संदिग्ध पस्थितियों में मौत हो गई।  शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के रशूलपुर गांव निवासी हृदयनरायन चौधरी के एक पुत्र और दो पुत्रियों में बड़ी ममता चौधरी (22) मुरादाबाद से बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। आगे की तैयारी के लिए वह आजमगढ़ शहर के जालंधरी मुहल्ला निवासी एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव के मकान में किराए का कमरा लेकर सोमवार को शिफ्ट हुई थी।
विज्ञापन


ममता के साथ उसका छोटा भाई दीपक भी था। ममता का ननिहाल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गांव में था। उसके मामा दयानंद हरैया ब्लाक में एकाउंटेंट हैं। इसलिए हृदयनरायन ने ममता और दीपक को इनकी देखरेख में यहां भेजा था। मंगलवार की दोपहर दीपक कमरे से कहीं बाहर गया था। जबकि ममता कमरे में अकेली थी। करीब चार बजे दीपक जब कमरे पर पहुंचा तो कमरे का एक दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कमरे में घुसा तो ममता की लाश पंखे से लटकते हुए देख चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर मकान मालिक संतोष श्रीवास्तव का परिवार भी पहुंच गया। दीपक ने सूचना मामा दयानंद को दी। मकान मालिक की सूचना पर सीओ नगर केके सरोज और शहर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह पहुंचे।

कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed