फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drunken soldier created commotion for hours in Azamgarh, suspended

नशे में धुत सिपाही ने घंटों किया हंगामा, निलंबित

Thu, 05 Nov 2020 05:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Drunken soldier created commotion for hours in Azamgarh, suspended
आजमगढ़। पुलिस लाइन गेट के पास एक कांस्टेबल बुधवार की देर रात नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहा था। नशे में धुत्त होकर वह राहगीरों से बदतमीजी भी कर रहा था। सूचना पर प्रतिसार निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की और उनकी रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन गेट पर हंगामा कर रहा व्यक्ति महकमे का कांस्टेबल दीपक वर्मा है। अक्सर ही वह नशे की हालत में हंगामा करता रहता है। बुधवार की रात वह पुलिस लाइन गेट के पास ही मुख्य मार्ग पर हंगामा कर रहा था। इस दौरान वह राहगीरों के साथ बदतमीजी भी कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने कंट्रोल रूम को देने के साथ ही उन्हें भी दे दी। जिस पर प्रतिसार निरीक्षक के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस को मौके पर रात में ही भेजा गया। इनके पहुंचने के पूर्व ही वह जा चुका था। जांच पड़ताल में पता चला कि हंगामा करने वाला व्यिक्त विभाग में तैनात सिपाही दीपक वर्मा था। वह पूर्व में भी ऐसी हरकत कर निलंबित हुआ है। आरआई की रिपोर्ट पर एसपी ने बृहस्पतिवार को उसे पुन: निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed