फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drunken husband shoots wife, dies

नशे में धुत पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत

Wed, 02 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Drunken husband shoots wife, dies
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमदही गांव में मंगलवार की रात दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पति ने तमंचा निकाल कर पत्नी के सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में पास-पड़ोस के लोग घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाबत मृतका के पिता ने पति समेत पांच के खिलाफ जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के चिल्लीरामपुर गांव निवासी पन्ना लाल ने अपनी पुत्री रेखा (28) का विवाह 10 साल पूर्व जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली गांव निवासी गड्डू नोना पुत्र फूलचंद से किया था। गुड्डू बीते छह माह से अपनी पत्नी को लेकर अपनी ननिहाल जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव में रह रहा था। मंगलवार की रात गुड्डू नशे में धुत होकर घर पर पहुंचा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही गुड्डू ने अपने पास रखा तमंचा निकाल लिया और पत्नी के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आनन-फानन में घायल रेखा को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से जहानागंज थाना पुलिस घंटों अंजान रही। अस्पताल प्रशासन द्वारा शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शहर कोतवाली से जहानागंज थाने पर सूचना पहुंची तो जहानागंज पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका आठ साल के एक पुत्र की मां थी। घटना के बाद से हत्यारा पति मौके से फरार है। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने घटना के बाबत जहानागंज थाने पर बेटी के पति गुड्डू, देवर बृजेश पुत्रगण फूलपुर के साथ ही संतोष, हरेंद्र व शैलेंद्र पुत्रगण गनेश के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गुड्डू अक्सर ही नशे में धुत्त होकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था और मंगलवार की रात उसने अपने सगे भाई व ममेरे भाईयों के साथ मिल कर पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed