फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drunken head constable attacked constable, head broken

Azamgarh News: नशे में धुत हेड कांस्टेबल ने सिपाही पर किया हमला, फूटा सिर

Mon, 15 Apr 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drunken head constable attacked constable, head broken
आजमगढ़। पीआरवी पर तैनात एक सिपाही पर साथ ड्यूटी करने वाले हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार रात थाने में ही टिफिन के डब्बे से हमला कर दिया। हमले में सिपाही का सिर फूट गया। सिपाही ने मुख्य आरक्षी के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कुशीनगर के नेबुआ नौरगिया थाना अंतर्गत बरगहां गांव निवासी अरुण जायसवाल पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती आजमगढ़ के जहानागंज थाने के पीआरवी 1023 पर है। रोज की भांति शुक्रवार को अरुण अपने सहयोगी कर्मियों के साथ पीआरवी ड्यूटी पर था। रात आठ बजने पर ड्यूटी बदलने के वक्त पीआरवी थाने पर पहुंची तो वह उतर कर जाने लगा। इसी दौरान मुख्य आरक्षी रमाशंकर ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। गाली देने का अरुण ने विरोध किया तो नशे में धुत मुख्य आरक्षी रमाशंकर ने हाथ में लिया टिफिन अरुण के सिर पर दे मारा। जिससे अरुण का सिर फट गया और वह लहुलूहान हो गया। इसके बाद भी मुख्य आरक्षी गाली देते हुए उस पर और हमले का प्रयास किया लेकिन मौजूद पुलिस कर्मियों ने रमाशंकर को पकड़ कर अलग किया। घायल सिपाही अरुण का आरोप है कि रमाशंकर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वह पूरी तरह से नशे में धुत था।
विज्ञापन




पुलिस कर्मियों के बीच नशे में धुत होकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक सिपाही घायल हुआ था। घायल सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर विभागीय कार्रवाई व निलंबन की संस्तुति के लिए पत्र आयोग को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed