फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DRM gave instructions to follow the safety rules

Azamgarh News: डीआरएम ने संरक्षा नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
DRM gave instructions to follow the safety rules
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को मऊ-शाहगंज रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, यात्री सुख सुविधाओं के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आजमगढ़ स्टेशन का भी निरीक्षण किया उन्होंने संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआरएम ने स्टेशन सुंदरीकरण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य को गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। अमृत भारत के तहत स्टेशन पर होने वाले कार्य को डैशबोर्ड के माध्यम से समझा। उन्होंने पीएम के होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के कार्यक्रम की जगह तय की और वहां कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, आधुनिक शेड, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का जायजा लिया। उन्होंने संरक्षा से जुड़े रिले रूम, आई पीएस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउंटर एवं रजिस्टर को देखा और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed