फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dr. Ambedkar's statue broken after being hit by uncontrolled truck

Azamgarh News: बेकाबू ट्रक के धक्के से टूटी डा. आंबेडकर की प्रतिमा

Mon, 09 Dec 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue broken after being hit by uncontrolled truck
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अछयबर नगर चौराहे पर लगे डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रविवार अलसुबह अनियंत्रित ट्रक के धक्के से टूट गई। इससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। प्रतिमा टूटने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मेंहनगर और थाना प्रभारी पहुंचे और नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मेंहनगर के खुटवां चक खुटवां गांव की ओर से अछैबर नगर चौराहे पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। रविवार सुबह 5.30 बजे आजमगढ़ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक के धक्के से चबूतरा सहित प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होते ही आसपास के कई गांवों के लोग इकट्ठा होने लगे। सूचना पर पहुंची मेंहनगर थाने की पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ ही क्षेत्राधिकारी लालगंज भी पहुंचे और स्थित को समझते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत किए। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त चबूतरे को ठीक कराते हुए नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। बसपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. बलिराम और खुटवां चक खुटवां गांव के पूर्व प्रधान रमेश राव ने एसडीएम मेंहनगर प्रशांत कुमार और क्षेत्राधिकारी लालगंज ने वार्ता करते हुए ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed