फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DPRO suspended the scavenger

ग्राम प्रधान के आरक्षण की सूची को किया वायरल

Tue, 02 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
DPRO suspended the scavenger
आजमगढ़। रानी की सराय विकास खंड के प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की सूची ग्रुप पर वायरल करने के आरोप में डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। निलंबित सफाई कर्मी को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। आरोपों की जांच की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत मिर्जापुर को दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि एडीओ पंचायत रानी की सराय ने अवगत कराया कि अनौरा ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी अशोक कुुमार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 का उल्लंघन करते हुए गलत तरीके से ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की सूची ग्रुप में वायरल कर दिया है। इस आचरण को कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ मानते हुए सफाई कर्मी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत मिर्जापुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनसे तीन सप्ताह में जांच कर आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed