फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Donated 30 quintal straw

Azamgarh News: दान में मिला 30 क्विंटल भूसा

Tue, 02 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Donated 30 quintal straw
सरकार द्वारा चलाई जा रही अस्थायी गोशालाओं में पशुओं के चारे के लिए ब्लॉक कर्मचारियों ने किसानों से संपर्क कर भूसा दान करने के लिए प्रेरित किया। इस पर किसान भी मवेशियों का पेट भरने के लिए भूसा दान देकर पुण्य कमा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बघावर गांव निवासी किसान मनोज सिंह प्रधान प्रतिनिधि ने जहां 15 क्विंटल भूसा दान दिया तो बेलकुंडा के किसान प्रधान परमानंद वर्मा ने 8 क्विंटल, सेठा कोली से 8 क्विंटल, बैजाबारी से 5 क्विंटल, गांगेपुर से 8 क्विंटल, रोशनगंज से 5 क्विंटल, उरदिहा से 5 क्विंटल, अचल नगर से 5 क्विंटल, अजगरा मगरवी से 5 कुंतल भूसा गोशालाओं में मौजूद मवेशियों का पेट भरने के लिए लोगों ने दान किया। ब्लॉक हरैया के बघावर, बेलकुंडा, बैजाबारी, सेठाकोली के पंचायत अधिकारी सुनील सिंह बताया कि अन्य सहकर्मियों के साथ मवेशियों को भूखा मरने से बचाने के लिए किसानों से भूसा दान लेने की मुहिम शुरू की। इसके चलते अभी तक 25 से 30 क्विंटल भूसा दान के माध्यम से प्राप्त हो चुका है। जिसे बघावर गोशाला में भिजवा दिया गया है। अभी मुहिम जारी है, जिसमें ऐसे और किसानों से भूसा दान करने को लेकर संपर्क किया जा रहा है। इस मुहिम में लेखपाल और कोटेदारों को भी शामिल किया गया हैं। गोशाला में उपस्थित पशु के लिए पर्याप्त हरा चारा, भूसा आदि की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed