Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Documents are being submitted to the BEO and BSA offices for verification of the records of council teachers.

Azamgarh News: परिषदीय शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के लिए बीईओ और बीएसए कार्यालयों में जमा कराए जा रहे दस्तावेज

Tue, 03 Nov 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Documents are being submitted to the BEO and BSA offices for verification of the records of council teachers.
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता और नियुक्ति संबंधी अभिलेखों की जांच अब एसटीएफ और बेसिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से करेंगे।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत आजमगढ़ में भी शिक्षकों के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के माध्यम से अभिलेख एकत्र कर सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे। इस कार्रवाई से जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रमाणिकता की जांच होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार शिक्षकों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड, टीईटी और सीटीईटी समेत नियुक्ति से जुड़े सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नोटरी से सत्यापित शपथपत्र भी देना अनिवार्य किया गया है। शपथपत्र में विभाग में कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त निकट संबंधियों का विवरण देना होगा।
इसमें पति-पत्नी, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, दामाद-बहू, सास-ससुर, साला-बहनोई, साली-ननद और चचेरे, फुफेरे व ममेरे भाई-बहनों सहित अन्य रिश्तेदारों की जानकारी शामिल होगी। यदि शिक्षक का कोई निकट संबंधी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत या सेवानिवृत्त नहीं है तो इसकी जानकारी भी शपथपत्र में देनी होगी।

00
एसटीएफ के रेंज कार्यालय भेजे जाएंगे अभिलेख
बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि कार्यालय की ओर से बीईओ के माध्यम से शिक्षकों के अभिलेख एकत्र कराए जाएंगे। सभी दस्तावेज निर्धारित एक्सेल शीट में दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद बीएसए कार्यालय से अभिलेख एसटीएफ के संबंधित रेंज कार्यालय भेजे जाएंगे। वहां के अधिकारी प्रमाणपत्रों के सत्यापन की व्यवस्था करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त का सहयोग भी लिया जाएगा। सत्यापन की पूरी प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा विभाग सहयोग करेगा। जिला स्तर पर मुझे नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि मंडल और प्रदेश स्तर पर भी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed