{"_id":"68bb283ffd04ca05a10e7fe2","slug":"doctors-removed-a-10-kg-tumor-from-the-patients-abdomen-through-surgery-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136987-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सर्जरी कर पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सर्जरी कर पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर
विज्ञापन
फूलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फूलपुर में चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने एक जटिल सर्जरी कर 48 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलो के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल कर नई मिसाल पेश की है। इस सफलता से चिकित्सकों में हर्ष का माहौल है।
जौनपुर जिले के गोरारी गांव निवासी मीना देवी पिछले एक वर्ष से पेट में सूजन, कमजोरी और बढ़ती शारीरिक समस्याओं से जूझ रही थीं। पिछले दो माह से उन्हें लगातार उल्टियां, भोजन ग्रहण करने में परेशानी और शौच जाने में परेशानी हो रही थी।
परिजनों ने कई स्थानों पर उनका इलाज कराया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला की बहन आशा कार्यकर्ता इंदुकुमारी ने उन्हें बृहस्पतिवार को फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। मरीज की प्रारंभिक जांच चिकित्सा अधिकारी व सर्जन डॉ. खुर्शीद अहमद और पूर्व अधीक्षक डॉ. अखिलेश यादव ने की। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच कराई गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पेट में बड़े ट्यूमर की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने सर्जरी का निर्णय लिया। डॉ. खुर्शीद अहमद और डॉ. अखिलेश यादव की विशेषज्ञ टीम ने सर्जरी में महिला के पेट से करीब 10 किलो का ट्यूमर निकाला। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। डॉक्टरों ने बताया कि यदि समय रहते मरीज को भर्ती न कराया जाता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।