फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor misbehaved with staff nurses vaccinating

टीकाकरण कर रही स्टाफ नर्सो संग डॉक्टर ने किया दुर्व्यवहार

Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Doctor misbehaved with staff nurses vaccinating
आजमगढ़। जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने कोरोना टीकाकरण बूथ पर तैनात स्टाफ नर्स से दुर्व्यवहार किया। इससे आक्रोशित स्टाफ नर्सों ने कोरोना टीका की दूसरा डोज लगवाने पहुंचे जिलाधिकारी को पत्रक देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे कुछ देर तक टीकाकरण भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बूथ पर कोरोना टीकाकरण की शुरूआत होते ही जिला अस्पताल में तैनात एक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रहास किसी को लेकर पहुंचे। स्टाफ ने इंतजार करने को कहा। इसी बात पर चिकित्सक भड़क गए। स्टाफ नर्स भी भड़क गई। टीकाकरण रुक गया। कुछ लोगों ने बीचबचाव करके मामला शांत कराया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार भी शुक्रवार को टीकाकरण कराने पहुंचे तो स्टाफ नर्सों ने उनसे इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने उनको डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि टीकाकरण कर रही स्टाफ नर्सों से डॉक्टर की कहासुनी हो गई। स्टाफ नर्सों से इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रहास बताया कि स्टाफ नर्सों से हमारा कोई विवाद नहीं हुआ है। मैंने कोई गलत बाद नहीं कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed