{"_id":"64e0992e8daeefc4530b55c3","slug":"doctor-died-and-one-injured-due-to-freighter-and-car-collision-in-azamgarh-road-accident-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: मालवाहक और कार की टक्कर, ससुराल से लौट रहे डॉक्टर की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: मालवाहक और कार की टक्कर, ससुराल से लौट रहे डॉक्टर की मौत, एक अन्य घायल
Sat, 19 Aug 2023 03:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:58 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के कांखभार बाजार में शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार डॉक्टर डॉ. रामकृष्ण (40) की मौत हो गई। वो बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाले थे। वो गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कांखभार बाजार में शनिवार को मालवाहक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। आजमगढ़ की तरफ से शनिवार सुबह एक कार गोरखपुर तरफ जा रही थी। जिसमें डॉ. रामकृष्ण (40) निवासी नारायनपुर थाना ओबरा जिला औरंगाबाद (बिहार) सवार थे।
विज्ञापन
कार अभी रौनपार थाना के कांखभार बाजार के पास ही पहुंची थी कि दोहरीघाट की तरफ से आ रहे मालवाहक टकरा गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर के साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉ. रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. रामकृष्ण का ससुराल आजमगढ़ के कोलघाट में है। घटना के समय वह गोरखपुर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर डॉक्टर के ससुराल से आलोक यादव मौके पर पहुंचे। रौनापार थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉ. रामकृष्ण के दो पुत्र बताए गए हैं। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन