फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor and sweeper found absent, CMO gave instructions to deduct 1 month's salary

Azamgarh News: डॉक्टर और स्वीपर मिले अनुपस्थित, सीएमओ ने दिया 1 माह का वेतन काटने का निर्देश

Mon, 30 Sep 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Doctor and sweeper found absent, CMO gave instructions to deduct 1 month's salary
पवई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने रविवार को पवई सीएचसी सहित उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपकेंद्र खंडौरा पर डॉक्टर सीएस बिंद और उपकेंद्र सलारपुर में स्वीपर बिनोद कुमार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इनके एक महीने का वेतन काटने के साथ अग्रिम आदेश तक वेतन निर्गत न करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पवई सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। सीएवसी अधीक्षक डॉ. एचएल सरोज के अवकाश पर रहने के बाबत फोन कर जानकारी ली। कहा कि एक सप्ताह के भीतर न आने पर दूसरे की तैनाती की जाएगी। किसी को लंबा अवकाश नहीं दिया जा सकता। सीएमओ ने अस्पताल के हर कमरे, ओपीडी, प्रसव वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। अभिलेखों के निरीक्षण के बाद मातहतों को निर्देश दिया की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। प्रसव कक्ष का गहन निरीक्षण किया। प्रसूता को चादर और भोजन में कमी न आने की बात कही। दो दिन पहले अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बारे में कार्रवाई करने के संबंध में पूछने पर सीएमओ ने मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा यह मामला संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाहर संचालित अल्ट्रासाउंड व जच्चा बच्चा केंद्र जो भी हैं अनिवार्य रूप से उनका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed