{"_id":"681ba4b3f4fed02caa007dd5","slug":"do-not-pay-attention-to-the-rumours-spread-on-social-media-stay-alert-ssp-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131145-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर न दें ध्यान, रहंे सजग : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर न दें ध्यान, रहंे सजग : एसएसपी
विज्ञापन
भारत सरकार के निर्देशानुसार बुधवार की रात 9:30 से 9:45 बजे तक होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारी की है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एसएसपी हेमराज मीना, प्रभारी डीएम और सीडीओ परीक्षित खटाना ने सिविल सोसाइटी और व्यापारी संगठनों के साथ बैठक की।
एसएसपी हेमराज मीना ने अधिकारियों से कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मॉकड्रिल के बारे में जागरूक करें। यह केवल एक मॉकड्रिल है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल भारत सरकार, उप्र सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं पर भरोसा करें।
उन्होंने सीएमओ को अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने और बाहरी लाइट बंद करने, नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी को जागरूकता अभियान चलाने तथा पुलिस अधिकारियों को थाना, चौकी और बीट स्तर पर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए। सिविल सोसाइटी और व्यापारी संगठनों से भी अपने स्तर पर जनता को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम परीक्षित खटाना ने जिला पूर्ति अधिकारी को पेट्रोल पंप और राशन दुकानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।
डीआईओएस और बीएसए को स्कूलों में बच्चों को प्रशिक्षित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान रात में घर की बाहरी लाइट बंद रखें। अत्यंत आवश्यक होने पर घर के अंदर हल्की रोशनी का उपयोग करें और खिड़कियों-दरवाजों पर पर्दे लगाएं।
सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभागों के माध्यम से लोगों को ब्लैकआउट के समय अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक करने को कहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल माैजूद रहे।