फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do not force anyone to color in Holi, otherwise jail can be done

होली में किसी को जबरी न लगाए रंग, वरना हो सकती है जेल

Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Do not force anyone to color in Holi, otherwise jail can be done
अंबारी/सरायमीर। रंगों का त्यौहार होली को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को दीदारगंज, सरायमीर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित लोगों से होली के अवसर पर शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही त्यौहार में किसी भी प्रकार का खलल डालने वालों के विरुद्ध तत्काल सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में सरायमीर थाना परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि आप लोग जबरन किसी को भी रंग नहीं लगाएंगे। क्योंकि समाज में कई ऐसे लोग मौजूद हैं। जिन्हें रंग पसंद नहीं है। ऐसे लोगों को जबरन रंग लगाने पर उन्हें परेशानी होगी। विवाद भी हो सकता है। इसलिए रंग खेलते समय इस बात का भरपूर ख्याल रखा जाए। सीओ ने कहा कि किसी भी दशा में आपसी भाईचारगी कायम रहे। इसमें किसी भी प्रकार का खलल न उत्पन्न होने पाए। किसी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। इस प्रकार के कृत्य करने वाले के विषय में तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक को नगर पंचायत सरायमीर के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, वसी सिद्धीकी, रामेश्वर बरनवाल आदि ने भी संबोधित किया। इसीक्रम में दीदारगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष ने लोगों से होली के अवसर पर शांति बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर विजय बहादुर यादव, इंद्रपति, सेवक, दिनेश जायसवाल, जयप्रकाश यादव, रत्नाकर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। जीयनपुर कोतवाली में एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि होली के अवसर पर सभी लोग क्षेत्र की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए पर्व को शांति पूर्वक से मनाएं। इसीक्रम में मुबारकपुर थाने में एसडीएम सदर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने त्यौहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इसीक्रम में देवगांव कोतवाली परिसर में सीओ लालगंज अजय यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीओ ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed