फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do not fight the right fight

लड़ाई लड़ने पर भी नहीं मिलता अधिकार

Fri, 11 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 11 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Do not fight the right fight
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार पर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने आम आदमी को मिलने वाले अधिकारों पर चर्चा की। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद द्वारा डा. अंबेडकर विद्यालय सुलेमपुर में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुबेदार यादव, जिलाध्यक्ष लालबहादुर त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद सोचा था कि हमारे अधिकार हमें स्वत: मिल जाएंगे। आम जनता अपने हक और अधिकार के साथ जीवित रहेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस मौके पर अरविंद कुमार शुक्ला, रविशंकर यादव, संतोष कुमार कटाई, जितेंद्र कुमार, राजू यादव, अल्ताफ आजमी, रामदयाल चौहान, अजय यादव, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन


 वहीं मोहम्मद मसूद खां डिग्री कालेज मंगरावां में भी मानवाधिकार संगोष्ठी में डा. शफीउज्जमा ने कहा कि सही मायनों में मानवाधिकार पर अमल नहीं हो रहा है। पश्चिमी देश जो अपने को शिक्षित और सभ्य होने का दावा करते हैं उनके यहां भी भेदभाव चरम पर है। इस मौके पर डा. इश्तेयाक अहमद, डा. मोहम्मद अरशद आजमी, डा. रामलखन यादव, डा. नईम अहमद, डा. ज्ञान प्रकाश दुबे, फिरोज अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज में मानवाधिकार पर प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों ओर छात्राओं को मानवाधिकार की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर रेनूबाला सिंह, सुमन गौतम, संजय कुमार, संतोष सिंह, अजय कुमार, अंकुर आदि उपस्थित थे।

मानवाधिकार दिवस पर एसोसिएशन फार एडवोकेसी एंड लीगल इनीसिएटिव्स संस्था ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कमरजहां, मानवाधिकार कार्यकर्ता तारिक शफीक, नसरीन, नूराना, कनिज, सायरा, गिरीजा, गीता, तबस्सूम, नरगिस, शांति, शबनम, शबीना आदि उपस्थित रहीं।

इसी क्रम में रानी की सराय स्थित पूर्वांचल पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों की ओर से विश्व मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी में वक्ताओं ने बाल श्रमिकों की समस्या पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी के मुख्य अतिथि राजनीति विज्ञान के विद्वान डा. अमरेश पाठक रहे। इस मौके पर डा. मातबर मिश्र, पंकज मिश्र, शशांक चतुर्वेदी, अजीत कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।


सरायमीर संवाददाता के अनुसार भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में सरायमीर स्थित मानवाधिकार मंडल कार्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें एमके पटेल, मोहम्म्द यासिर, मोहम्मद सादिक, सुरेंद्र सोनकर, ओमप्रकाश मौर्या, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित हुए। पल्हनी संवाददाता के अनुसार मानवाधिकार दिवस पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव ने कर्मचारियों को मानवाधिकार की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed