फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM tested arrangements of quarantine centers and containment zones

डीएम ने परखी क्वारंटीन सेंटरों और कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था

Tue, 02 Jun 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
DM tested arrangements of quarantine centers and containment zones
सगड़ी। डीएम राजेश कुमार ने इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजरवां बनकट, फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर स्वामी सहजानन्द पालिटेक्निक इंस्टीट्यूट पटवध, अस्थायी आश्रय स्थल मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद और कंटेनमेंट जोन मजरा मोलनापुर, राजस्व ग्राम मऊकुतुबपुर तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिए कि कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं कर्मचारियों को मॉस्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं। सोशल डिस्टेन्सिंग का भी ध्यान रखें। इसी के साथ ही शौचालय की सफाई नियमित रूप से कराते रहें। मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद में रूके हुए व्यक्तियों को उपलब्ध कराये जा रहे राशन किट को खोल कर देखा गया। सामानों के गुणवत्ता की भी जांच की गई।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेन्टर शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजरवां बनकट में रुके हुए व्यक्तियों को दिए जा रहे आयुष काढ़े के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कहा कि व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। कं टेनमेंट जोन मजरा मोलनापुर में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था करें। इस क्षेत्र के अन्दर किसी भी व्यक्ति में सर्दी, खॉसी, बुखार या श्वास के लक्षण आते हैं तो उनका तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed