फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM stopped salary of four tehsildars

डीएम ने चार तहसीलदारों का रोका वेतन

Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM stopped salary of four tehsildars
आजमगढ़। तालाबों और पोखरों को अतिक्रमण से बचाने के लिए उनका विवरण आनलाइन किया जाना है। इस काम में लापरवाही बरतने पर जिले के चार तहसीलदारों का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

सरकार नेे तालाबों और पोखरों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान 19 नवंबर 2020 में शुरू किया था। इसके तहत में भी अभियान चलाया गया। जनपद में कुल तालाबों और पोखरों की संख्या 57000 है। इन पोखरों पर अतिक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लि शासन स्तर से पोखरों का डाटा फीड करने का निर्देश दिया गया है। सभी तहसीलदारों को अपने स्तर से यह काम कराना है। जिले की चार तहसीलों में डाटा फीडिंग की स्थिति बहुत खराब है। कई बार पत्र जारी होने के बाद भी तहसीलदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस पर डीएम राजेश कुमार ने इन तहसीलों के तहसीलदारों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जिन लोगों का वेतन रोका गया है उसमें निजामाबाद, फूलपुर, बूढ़नपुर और सगड़ी के तहसीलदार शामिल हैं।
विज्ञापन

सदर और लालगंज की स्थिति सबसे अच्छी
आजमगढ़। अब तक तहसीलों द्वारा तालाबों और पोखरों की जो सूची फीड की गई है। अगर उस पर नजर डालें तो सदर और लालगंज में फीडिंग का कार्य सबसे अच्छा है। फीडिंग के इस कार्य में सबसे फिसड्डी सगड़ी तहसील है। वहीं दूसरा नंबर फूलपुर तहसील का आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से तालाबों और पोखरों को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया गया है। इसकी वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए तहसीलों को डाटा फीड करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन चार तहसीलों की स्थिति खराब मिली जिसके कारण इन तहसीलों के तहसीलदारों का वेतन रोक दिया गया है।
राजेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed