फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM-SP listened to the problems of the public at Sidhari police station

सिधारी थाने पर डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM-SP listened to the problems of the public at Sidhari police station
आजमगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने सिधारी थाने पर जनता की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाने पर सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा व एसडीएम राजीव रतन सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल 28 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। दो मामले पुलिस के तथा 26 राजस्व के मामले आए थे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार थाने पर एसडीएम मार्टीनगंज विशाल कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना। कुल नौ प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा ने जनसमस्याओं को सुना। सात शिकायतों में दो का निस्तरण किया गया। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाने पर सीओ सदर सौम्या सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। कुल सात प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें सभी के निस्तारण के लिए टीम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed