फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM said, Manduri airport work to be completed in 15 days

डीएम ने कहा, 15 दिन में पूर्ण हो मंदुरी एयरपोर्ट का कार्य

Mon, 29 Jun 2020 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
DM said, Manduri airport work to be completed in 15 days
आजमगढ़। रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित मंदुरी एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान शेष कार्यों को 15 दिन में पूरा कर निर्माण खत्म करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाए। अवशेष कार्य 15 दिन में पूर्ण करें। पार्किंग और लैंडस्केपिंग का कार्य अभी तक शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई।राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों को प्रारम्भ कराकर जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। एयरपोर्ट पर साफ-सफाई रखें। बाहर की गंदगी को डीपीआरओ के माध्यम से साफ कराएं। एयरपोर्ट के पास सटे हुए जिन मकानों को हटाया जाना है, उनका मूल्यांकन कर अद्यतन स्थिति पता कर भुगतान कराएं। मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed