फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM praised for getting good results from women

महिलाओं से अच्छे परिणाम मिलने पर डीएम ने सराहा

Thu, 22 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM praised for getting good results from women
आजमगढ़। नवरात्र से जहां योगी सरकार मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने पर जोर दे रही। वहीं प्रभारी डीएम भी महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने की कोशिश में लगे हैं। कुछ जगह ऐसी हैं जहां पहले से ही ज्यादातर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथ में हैं। उनके बीच तालमेल के चलते योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से हो जा रहा है। प्रभारी डीएम ने महिलाओं के अच्छा परिणाम देने पर प्रशंसा की।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन की तरवां इकाई के तीनों महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं ही काबिज हैं। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) पद पर नीलम कुमारी, ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) पद पर संजू विश्वकर्मा और ब्लाक अकाउंट मैनेजर(बीएएम) पद पर अनीता कुमारी तैनात हैं। नीलम ब्लाक में जितने भी कार्यक्रम होते हैं उनका प्रबंधन करती हैं। जबकि योजनाओं के क्रियान्वयन में बीसीपीएम संजू विश्वकर्मा मुख्य भूमिका निभाती हैं। संजू ही आशा कार्यकर्ताओं की नोडल अधिकारी हैं। तीनों महिलाओं के बीच अच्छे तालमेल के चलते इस बार नेशनल डिवार्मिंग डे (एनडीडी) पर आशा कार्यकर्ताओं ने 83,586 के सापेक्ष 82,256 बच्चों ((एक से 19 साल तक) को दवा खिलाई और 98.40 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया। नेशनल हेल्थ मिशन के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) विपिन बिहारी पाठक तरवां ब्लाक के स्टाफ को बहुत ही अनुशासित स्टाफ और समय से रिपोर्टिंग करने वाला कहा है। तरवां सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र सिंह कहते हैं कि बीपीएमयू में कार्यरत तीनों महिलाएं समय से कार्य पूरा करती हैं।
विज्ञापन

चस्पा कर लोगों को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों द्वारा रोडवेज बस स्टेशन पर रोडवेज की बसों पर एवं रोडवेज परिसर व कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया गया। इसी के साथ ही बधाई हो, आपको बिटिया हुई है नामक पुस्तक वितरित की गई। महिलाओं व बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed