फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM inspected tourist spot, health center

पर्यटन स्थल, स्वास्थ्य केंद्र और कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM inspected tourist spot, health center
मेंहनगर में महामंडलेश्वर धाम का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। - फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर। गौरा गांव स्थित महामंडलेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार को डीएम नागेंद्र प्रताप सिंह अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने पर्यटन के विकास को लेकर पूरा निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र और कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर धाम के निरीक्षण में डीएम ने पर्यटन विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत महामंडलेश्वर धाम के पोखरे का सुंदरीकरण कराएं। साथ ही तकनीकी अधिकारियों को उक्त के संबंध में स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हलुवाडीह के निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति कम मिली। जिस पर प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि विद्यालय में आज लर्निंग आउट कम परीक्षा संचालित हो रही है। राजकीय बालिका इंटर कालेज गौरा के निरीक्षण में छात्रों से भोजन के बारे में जानकारी ली। छात्रों द्वारा बताया गया कि सुबह नाश्ता, दोपहर में भोजन, सायंकाल बिस्कीट, चाय व रात्रि में भोजन नियमित रूप से मिलता है। कालेज की कक्षाओं और परिसर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर के निरीक्षण में उपस्थित मरीजों से दवा की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि सभी दवाएं यहां से मिलती हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेंहनगर के निरीक्षण में 87 पंजीकृत छात्राओं के सापेक्ष 50 छात्राएं उपस्थित मिली। उपस्थित छात्राओं से भोजन की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि सुबह नाश्ता, दोपहर में भोजन, सायंकाल बिस्किट चाय और रात्रि में भोजन नियमित रूप से मिलता है।

मेहनगर में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों से सवाल पूछते जिलाधिकारी एनपी सिंह।

मेहनगर में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों से सवाल पूछते जिलाधिकारी एनपी सिंह।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed