फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM furious after seeing dirty toilets in roadways premises

रोडवेज परिसर में शौचालय गंदा देख भड़के डीएम

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing dirty toilets in roadways premises
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार की सुबह शहर में घूम कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जहां गंदगी मिली, वहां सफाई कराने का निर्देश दिया। रोडवेज परिसर में स्थित शौचालय में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। लोगों से उनकी समस्याएं भी पूछीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जजी मैदान से भ्रमण शुरू किया। वे पुलिस लाइन एवं कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए अग्रसेन चौराहा पहुंचे। इसके बाद रोडवेज परिसर पहुंचे जहां परिसर में गंदा शौचालय देखकर नाराजगी जताई और आरएमओ को सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई कराने और जाम हुई नालियों को तत्काल साफ कराने का निर्देश दिया। कहा कि नालियों पर टूटी हुई पटिया को हटवा कर तत्काल नई पटिया लगवाएं। रोड के किनारे लगी हुई दुकानों को एक जगह चिह्नित कर उन सभी दुकानों को वहां शिफ्ट कराएं। डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि रिक्शा स्टैंड को साफ करा कर कलर कराएं। इसी के बगल में स्थापित नेकी के बाक्स को और अच्छा आलमारी बना कर कई खानों में बांट दें। जो कपड़े यहां आते हैं, उसे धोबी से धुलवाकर एवं प्रेस कराकर जरूरत मंदों में वितरित कराया जाए। चौकी इंचार्ज रोडवेज को निर्देश दिया कि रोडवेज पर आटो रिक्शा लगने वाले जाम की समस्या को दूर कराएं। यहां सड़ पर आटो रिक्शा न खड़ा होने दें। जिन होटलों एवं दुकानदारों ने दुकान एवं होटलों के अगल-बगल गंदगी की है, उन्हें चिह्नित कर उनसे सफाई कराएं। होटलों एवं दुकानों के सामने गीला एवं सूखे कूड़े के लिए बड़े डस्टबिन रखवाएं जाएं। उन्होंने नालों पर से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता, एसडीएम न्यायिक सदर व प्रभारी ईओ रवि कुमार, एसडीएम विशाल कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed