{"_id":"6692de5991bb680e0b0e0eb4","slug":"dm-expressed-displeasure-over-falling-ranking-of-milk-development-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117894-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुग्ध विकास की रैंकिंग गिरने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुग्ध विकास की रैंकिंग गिरने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
सीएम डैश बाेर्ड पोर्टल के आधार पर डीएम विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ई ग्रेड, डी ग्रेड एवं सी ग्रेड विभागों के लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई।
बैठक में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई तक संबंधित विभाग के अधिकारी ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार लाएं। दुग्ध विकास विभाग की रैंकिंग में गिरावट आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल दुग्ध मूल्य भुगतान एवं सहकारी दुग्ध समितियों का गठन कर ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार करने का निर्देश दिया। पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधों का उठान समय से कर लें। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, सीएमओ डा. इंद्र नारायण तिवारी आदि उपस्थित थे।