फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM concerned over the poor performance of women's hospital

Azamgarh News: महिला अस्पताल के खराब प्रदर्शन पर डीएम चिंतित

Thu, 22 Jun 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
DM concerned over the poor performance of women's hospital
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को समीक्षा बैठक में परिवार नियोजन के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल के खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई। जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जहानागंज का प्रदर्शन सबसे खराब पाए जाने पर उन्होंने आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का सरकारी अस्पतालों में ही प्रसव कराएं। प्रेरणा कैंटीन शुरू करने का निर्देश दिया।निर्देश दिए कि दस्तक अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक मकान पर क्षय रोग से संभावित रोगियों के विषय में सूचना प्राप्त करें। डीएम ने कहा कि सैम (गंभीर रूप से कुपोषित) की समीक्षा में अहरौला, हरैया व पवई का प्रदर्शन सबसे खराब है। उन्होने कुष्ठ रोग, फायलेरिया और काला ज्वर जैसे रोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने में माह जून में तरवां, फूलपुर एवं पवई की प्रगति सबसे कम मिली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की दर तेज की जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों एवं संचारी तथा दस्तक अभियान में अपेक्षित सहयोग न करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed