फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DL to build jam

डीएल बनवाने के लिए जाम

Sat, 04 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
DL to build jam
डीएल बनाने में धंाधली का अारोप लगाका परिवहन कार्यालय के बाहर चक्का जाम करते लोग।

विज्ञापन
 नगर के हरबंशपुर क्षेत्र में शनिवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोगों ने कतार में लगने के बाद फोटो नहीं खींचे जाने से नाराज होकर कर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों पर बिचौलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और सहायक परिवहन अधिकारी ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।

 सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय पर सुबह से ही लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए फोटों खिचवाने के लिए लाइन में लगे थे। लेकिन घंटों में लाइन लगने के बाद भी जब उनका फोटो नहीं खींचा गया तो आक्रोशित लोग सड़्क पर उतर आए। लोगों ने आरोप लगाया कि वह लाइन लगाकर फोटो खिंचवाने के लिए परेशान हैं। वहीं बिचौलिए अंदर से जाकर पैसे के बल पर अपना फोटों खिंचवा ले रहे हैं। सूचना मिलते ही सहायक परिवहन अधिकारी बालकृष्ण पांडेय और एसओ सिधारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम को समाप्त कराया। दोपहर12 बजे लगा जाम एक बजे समाप्त हुआ। जाम समाप्त होने के बाद लोग वहां से सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विक्रांत गोंड़, दिलीप, प्रदीप, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed