फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diwali saw a boom in the market, business worth more than Rs 53 crore was done

Azamgarh News: दीपावली पर बाजार में दिखी रौनक, 53 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Mon, 20 Oct 2025 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Diwali saw a boom in the market, business worth more than Rs 53 crore was done
आजमगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर जिले का बाजार पूरी तरह रोशन और रौनक से भर गया। शनिवार की संध्या के बाद सोमवार को खरीदारी का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। दीपों के इस त्योहार ने बाजार में नई जान फूंक दी। मिठाई, मूर्तियों, सजावटी सामान, कपड़े, गिफ्ट आइटम और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। व्यापारियों के अनुसार जिले में इस बार कुल मिलाकर लगभग 53 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

प्राय: धनतेरस पर ही लोग एक साथ धनतेरस और दीपावली की खरीदारी पूरी कर लेते हैं, लेकिन सोमवार को दीपावली का बाजार देखने लायक था। एक ओर परंपरागत मिट्टी का दीपक, खिलौना, पूजन सामग्री आदि से बाजार सजा हुआ था। दूसरी और मोमबत्ती और झालरों की जगमगाहट बाजार की चमक बढ़ा रही थी। बाजार में जगह-जगह गणेश-लक्ष्मी की विभिन्न रंग-रूपों वाली मूर्तियां खूब बिक रही थी। लोकल फॉर वोकल की अपील के चलते इस बार मिट्टी के दीये खूब बिके। मिठाई सहित सभी ट्रेड की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। खरीदारी अच्छी होने पर कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। ग्रामीण बाजारों में दीपावली को लेकर काफी चहल-पहल देखने को मिली। दुकानों से विभिन्न प्रकार के सामानों की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में काफी भीड़ के कारण रास्तों पर जाम की स्थिति नजर आई।
विज्ञापन

मिठाई, मूर्ति और फूल-माला की जबरदस्त मांग
आजमगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे और कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई। फूल माला के कारोबारी अजय सैनी ने बताया कि दीपावली पर जिले में लगभग 25 लाख से अधिक फूल-माला का कारोबार हुआ। वहीं, मिठाई कारोबारी गौरव ने बताया कि जिले में लगभग 20 करोड़ से अधिक मिठाई का कारोबार हुआ। वहीं, कपड़ा व्यवसायी गोविंद, कुम्हार मोनू और जनरल स्टोर मालिक संदीप ने बताया कि करीब 23 करोड़ रुपये का कारोबार भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ती, दिए, मोमबत्ती व अन्य पूजा सामाग्रियों का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुश हुए व्यापारी, ग्राहकों में दिखा उत्साह
आजमगढ़। त्योहारी सीजन में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से व्यापारी बेहद उत्साहित नजर आए। कपड़े, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावट के आइटम की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें रहीं। व्यापारी संगठनों ने उम्मीद जताई कि दीपावली के साथ शुरू हुआ यह उत्साह आने वाले छठ पर्व तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article