फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District reached seventh position in implementation of health plans

स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयक में सातवें पायदार पर पहुंचा जिला

Sat, 28 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
District reached seventh position in implementation of health plans
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले ने ऊंची छलांग लगाई है। छह माह पूर्व जिला जहां प्रदेश में निचले पायदान पर था वहीं इस बार सातवें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदन योजना, आयुष्मान योजना आदि शामिल है। छह माह पूर्व तक शासन के इन जनहित के योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले 64वें पायदान पर था। इसके बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीएम के निर्देश पर मानीटरिंग सेल गठित की गई। इसके साथ ही एक इंडीकेटर बनाया गया। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा के सामूहिक प्रयास का परिणाम भी बेहतर मिला है। छह माह में ही प्रदेश की रैकिंग में जिला सातवें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

छह माह में 64 वें पायदान से सातवें पायदान पर पहुंचना निश्चित तौर पर सुखद है, फिर भी अभी जिले को अभी और आगे ले जाना है। जिलाधिकारी द्वारा टॉप फाइव में शामिल होने का प्रयास करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसकी पूर्ति के लिए पूरा महकमा प्रयासरत है। योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन कराने व आम जन को योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed