फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District police caught a cache of stolen bikes

Azamgarh News: जिले की पुलिस ने पकड़ा चोरी की बाइकों का जखीरा

Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
District police caught a cache of stolen bikes
बाइक चोरी रोकने में नाकाम पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। शहर कोतवाली पुलिस ने मालिक सिंह एंड ब्रदर्स ट्रेडिंग कंपनी हाफिजपुर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने रजिस्टर्ड कबाड़ी के साथ ही बाइक चोरी करने वाले को भी गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाइक व करीब दो दर्जन बाइकों के कटे पार्ट्स भी बरामद किए। रजिस्टर्ड कबाड़ी चुराई गई बाइकों को औने-पौने दाम में खरीद कर उनके इंजन चेसिस और अन्य पार्ट्स अलग-अलग करके जरूरतमंदों को अच्छे दाम पर बेचता था।
विज्ञापन

बाइक चोरों का जबरदस्त नेटवर्क जिले में सक्रिय है। शनिवार की देर शाम सटीक सूचना पर छापेमारी की तो पुलिस की आंखें चौंधिया गईं। चोरी की दर्जन भर से अधिक बाइकें मिलीं। वहीं उनके अलग-अलग पार्ट बरामद हुए। सभी कटी बाइकों के पार्ट्स ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर कोतवाली लेकर आए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मलिक सुदनी गांव निवासी सुनील व रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव निवासी श्याम नारायण को गिरफ्तार कर लिया। श्याम नारायण वर्तमान समय में मालिक सिंह एंड ब्रदर्स ट्रेडिंग कंपनी हाफिजपुर में रजिस्टर्ड कबाड़ी की दुकान चलाता है। इसी की आड़ में यह पूरा खेल चल रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुल करीब 16 वाहनों की चोरी हुई है, जिसे लेकर शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी सुनील ने बताया कि उक्त बाइकों की चोरी कर उसे कबाड़ी की दुकान पर बेच देता था। कबाड़ी उन बाइकों को काटकर व चेसिस नंबर मिटाकर चोरी की बाइक के सामानों को अलग-अलग पार्ट में करके बेच देता हैं। अवैध लाभ कमाने के लिए हम दोनों मिलकर काम करते हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के पास से हुए बरामद हुए सामान
आजमगढ़। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक बाइक, 18 इंजन, 20 चेसिस, 10 साइलेंसर, 24 साकर, 14 टंकी, चार हेडलाइट, 18 रिम, तीन सीट, दो हेड लाइट कबर, तीन अगला मेडगार्ड, एक पिछला मेडगार्ड, दो लाकर, तीन लाकर कवर, एक कटर व बाइक के अन्य छोटे पार्ट्स बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed