फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Olympic Association will meet DM for facilities and problems of players

Azamgarh News: खिलाड़ियों की सुविधाओं और समस्याओं के लिए डीएम से मिलेगा जिला ओलंपिक संघ

Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Olympic Association will meet DM for facilities and problems of players
आजमगढ़। जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रतिभा निकेतन स्कूल में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघ के सचिव अजेंद्र राय ने घोषणा की कि खिलाड़ियों की समस्याओं और सुविधाओं के लिए जिला ओलंपिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

साथ ही, जनपद के स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर प्रत्येक स्कूल से एक खेल को गोद लेने का अनुरोध किया जाएगा। उपाध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने सुझाव दिया कि जिन खेलों में प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, वहां जनपदीय खेलकूद प्रोत्साहन समिति के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि छोटे जनपदों में खेल विकास के कार्यक्रम चल रहे हैं, लेकिन आजमगढ़ में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। संघ के उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रवीण राय, विजय कुमार सिंह, सौरभ राय, दिनेश कुमार सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय, पवन पांडे, स्रोत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed