फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District judge inspected the jail, met the detainees

जिला जज ने जेल का किया निरीक्षण, बंदियों से की मुलाकात

Wed, 31 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
District judge inspected the jail, met the detainees
आजमगढ़। जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लिया और बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुनने के साथ ही निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने महिला कैदियों से मिल कर उनके खाने-पीने व इलाज आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी लिया और जो भी कमियां नजर आई, उसे दूर कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। महिला कैदियों ने जिलाधिकारी से परिवार वालों एवं बच्चों से मिलवाने एवं बात करने की मांग की। जेल के अधिकारियों ने अवगत कराया कि जेल परिसर में पीसीओ की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने महिला कैदियों को आश्वस्त किया कि कोविड-19 का संक्रमण कम होने पर उनकी परिजनों से मुलाकात करायी जायेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि महिला कैदियों के स्वास्थ्य/चिकित्सा की जॉच एवं ईलाज के लिए एक महिला नर्स एवं बीएसए को निर्देश दिये कि महिला कैदियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक महिला अध्यापक की नियुक्त करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, सीजेएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed