फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   district inspector of school accused of illegal recovery for appointment of assistant clerk posts

Azamgarh News: सहायक लिपिक पदों की नियुक्ति के लिए डीआईओएस पर अवैध वसूली का आरोप

Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
district inspector of school accused of illegal recovery for appointment of assistant clerk posts
आजमगढ़। माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने डीआईओएस पर 20 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त सहायक लिपिक पदों पर नियुक्ति किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थियों से 30 लाख रुपये वसूली करने का भी आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की।
अभ्यर्थी कुशाग्र राय, किसन गुप्ता, रंजीत राय, उदय प्रताप सिंह व इंद्रभूषण चतुर्वेदी ने सोमवार को डीएम से मिले। अभ्यर्थियों ने डीआईओएस पर उक्त आरोप लगाए। बताया कि इसके लिए उन लोगों ने भी आवेदन किया था। 15 जनवरी यानी बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ परिसर में सुबह आठ बजे टंकड़ टेस्ट होना है। टेस्ट को उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिनसे 30-30 लाख रुपये वसूल लिए गए हैं। बाकी अभ्यर्थियों से कहा गया कि आप लोगों का टंकड़ टेस्ट नहीं होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने डीएम से मांग किया कि उक्त भ्रष्टाचार में संलिप्त डीआईओएस व संबंधित पटल सहायक का कार्य देख रहे लिपिक की भूमिका जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करें। इस संबंध में डीआईओएस को फोन और मैसेज किया गया है। लेकिन देर रात तक उन्होंने न तो फोन किया न ही मैसेज का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस के खिलाफ शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - नवनीत सिंह चहल, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed