फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District hospital gets CT scan machine, facility will be available soon

Azamgarh News: जिला अस्पताल को मिली सीटी स्कैन मशीन, जल्द मिलेगी सुविधा

Sat, 02 Aug 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
District hospital gets CT scan machine, facility will be available soon
मंडलीय जिला अस्पताल में लगी नई सीटी स्कैन मशीन।  - फोटो : संवाद
आजमगढ़। शहरवासियों व ग्रामीणांचलों में रहने वाले लोगों को बहुत जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलने वाली है। क्योंकि जिला महिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन आ चुकी है। उम्मीद जताई जा रही कि पांच अगस्त से यह चालू हो जाएगी और अस्पताल में आने वाले मरीजों को इसकी सुविधा मिलने सकेगी। अभी तक मारपीट में घायलों को सीटी स्कैन के लिए बाहर जाना पड़ता था।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों को सुविधा देने के लिए सीएसआर फंड से सीटी स्कैन मशीन मंडलीय जिला चिकित्सालय में लगाया गया है। सीटी स्कैन मशीन की व्यवस्था के लिए काफी समय से मांग चल रही थी। कारण कि जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन 20 जून से खराब हो गई थी। ऐसे में प्रतिदिन सीटी स्कैन कराने के लिए 80-90 मरीज आते थे जिन्हें बाहर से जांच करानी पड़ती थी। मरीज व तीमारदार को बाहर जांच कराने में कम से कम दो हजार रुपये खर्च करना पड़ता है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने नई मशीन लेने का प्लान तैयार किया। इसके बाद सीएसआर फंड से नई मशीन मंगाई गई। अब इन सभी झंझावतों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। मारपीट में घायल मरीजों का जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed