फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Bar Association elections

कल्पनाथ बने डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष

Tue, 14 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार गहमागहमी के बीच हुआ। इस दौरान अध्यक्ष कल्पनाथ पांडेय और मंत्री वीरेंद्र कुमार मिश्र ने निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों, एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह मंत्री के तीन पदों समेत छह सदस्यीय वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
विज्ञापन


शाम लगभग साढ़े चार बजे तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी दयाशंकर यादव एडवोकेट ने परिणाम की घोषणा की। बताया कि कुल 390 मतदाताओं में 379 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर कल्पनाथ पांडेय 217 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र सिंह को 155 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार मंत्री पद पर 227 मत पाकर वीरेंद्र कुमार मिश्र विजयी घोषित किए गए। मध्यम उपाध्यक्ष के दो पदों पर अजीत कुमार सिंह 271 और राधेश्याम सिंह 190 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर में मनोज कुमार राय 238 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर दिलशाद अहमद और राजेश कुमार चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजभूषण चौहान, सहमंत्री प्रशासन पद पर उमेश चंद्र राय, सहमंत्री पुस्तकालय पद पर प्रदीप कुमार मिश्र, सहमंत्री प्रकाशन आनंद प्रकाश यादव, इसी प्रकार छह सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर उमाशंकर शर्मा, चंद्रप्रकाश राय, राजहंस पांडेय, विजय कुमार शर्मा, शमसाद अहमद, शमशेर सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अशोक कुमार यादव, जियालाल यादव, पंकज कुमार, भानू प्रताप श्रीवास्तव, लालमोहन गिरी और सुनिल कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed